बच्चों ने मातृ दिवस पर मां के प्रति प्रगट किया सम्मान

बिंदापाथर. मातृ दिवस पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय सालूका में शनिवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया.

प्रतिनिधि, बिंदापाथर. मातृ दिवस पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय सालूका में शनिवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया. अध्यक्षता सहायक शिक्षक आलोक कुमार ने की. उन्होंने कहा कि मातृ दिवस विशेष दिन है जो माता के प्रति सम्मान और प्रेम को व्यक्त करते हैं. हमें अपनी मां का हमेशा ख्याल रखना चाहिए, एक मां बच्चों के लिए मूल्यवान उपहार हैं. सहायक अध्यापक नैनी प्रसाद गोराई ने कहा कि मातृ दिवस हर साल मां को सम्मान और आदर देने के लिए मनाया जाता है. मां हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है. मां निस्वार्थ भाव से घर का सारा काम संभालती हैं और बच्चों की देखभाल भी करतीं हैं. कहा कि मां को ईश्वर के समान दर्जा दिया गया है, सिर्फ ईश्वर ही नहीं बल्कि मां भी हमारे गुरु हैं. बच्चा जब बोलना सीखता है तो वह सबसे पहले शब्द मां ही होती है. मां पहला गुरु होती है जो हमें प्यार और संस्कार देतीं हैं. हमें अपनी मां का हमेशा ख्याल रखना चाहिए. मौके पर मंजुला गोराई, रासमुनी हेंब्रम, दिलीप पाल, राजेंद्र गोराई सहित कई छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >