शारीरिक परीक्षण में 611 अभ्यर्थियों में से 587 हुए उपस्थित, 24 रहे अनुपस्थित

चौकीदार नियुक्ति को लेकर शारीरिक माप (दौड़) परीक्षा के दूसरे दिन नारायणपुर, करमाटांड़ व जामताड़ा के सफल अभ्यर्थियों ने लिया भाग.

जामताड़ा(संवाददाता). आउटडोर स्टेडियम में गुरुवार को दूसरे व अंतिम दिन चौकीदार नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक माप (दौड़) परीक्षा आयोजित की गयी. नारायणपुर, करमाटांड़ एवं जामताड़ा प्रखंड की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षण में सम्मिलित हुए. इस अवसर पर डीसी कुमुद सहाय एवं एसपी डॉ ऐहतेशाम वकारिब सहित अन्य वरीय पदाधिकारी संपूर्ण शारीरिक परीक्षण प्रक्रिया की मॉनिटरिंग करते रहे एवं अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश देते रहे. बताया गया कि गुरुवार को दूसरे एवं अंतिम दिन आयोजित शारीरिक परीक्षण में नारायणपुर, करमाटांड़-विद्यासागर एवं जामताड़ा प्रखंड के सफल कुल 611 अभ्यर्थी में से 587 अभ्यर्थी उपस्थित हुए. जबकि 24 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. गर्मी को देखते हुए अभ्यर्थियों के लिए जिला प्रशासन की ओर से पेयजल आदि अन्य जरूरी व्यवस्था की गयी थी. वहीं ग्राउंड में मेडिकल टीम के अलावा फायर ब्रिगेड की भी प्रतिनियुक्ति की गयी थी. उल्लेखनीय है कि कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी माहौल में शारीरिक परीक्षण संपन्न कराने के लिए वाहन पार्किंग, प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया, हाइट मेजरमेंट, रजिस्ट्रेशन काउंटर से लेकर रनिंग ट्रैक एवं पूरे स्टेडियम में आवश्यकतानुसार जिला प्रशासन की ओर से दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं पुलिस बलों के अलावा कर्मियों आदि की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. सभी अधिकारी एवं कर्मी सजगतापूर्वक प्रातः 04:00 बजे से ही अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहे. शारीरिक परीक्षण को लेकर जिला प्रशासन जामताड़ा द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे. मौके पर परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, एसी पूनम कच्छप, एसडीओ अनंत कुमार, सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा पंकज कुमार रवि, जिला श्रम अधीक्षक शैलेंद्र कुमार साह, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय संजय कुमार सिंह, प्रभारी नजारत उप समाहर्ता अविश्वर मुर्मू आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >