प्रतिनिधि, बिंदापाथर. बकरीद सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को बिंदापाथर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. नाला इंस्पेक्टर बिहारी मरांडी ने उपस्थित लोगों से आपसी सौहार्द एवं शांति के साथ बकरीद मनाने की अपील की. कहा कि किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान न दें. यदि कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित करें. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन हर परिस्थिति में जनता के साथ है. बकरीद के दौरान दंडाधिकारी और पुलिस बल विभिन्न गांवों में लगातार मुस्तैद रहेंगे. मौके पर सफीक अंसारी, अभय सिंह, ठाकुरमनी सिंह, जमाल अंसारी, निपेन सिंह, सुनील सिंह, निजामुद्दीन, संतोष भोक्ता, सुभाष यादव, श्यामलाल टुडू, भरत गोराई, मोहित भोक्ता, भास्कर मंडल, राजकुमार यादव सहित अन्य थे.
सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें बकरीद का पर्व : इंस्पेक्टर
बिंदापाथर. बकरीद का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को बिंदापाथर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई.
