दूध व्यवसायी की हत्या मामले में केस दर्ज

शास्त्री नगर में दूध व्यवसायी नंदलाल यादव की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर केस दर्ज कर लिया है.

मिहिजाम. शास्त्री नगर में दूध व्यवसायी नंदलाल यादव की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर केस दर्ज कर लिया है. मृतक की पत्नी मनिता देवी के बयान पर पुलिस ने कांड संख्या 38/2024 में आइपीसी की धारा 302, 120 बी, 27 आर्म्स एक्ट में एक व्यक्ति को नामजद आरोपी बनाया है. पुलिस फिलहाल आरोपी का नाम बताने से परहेज कर रही है. मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है. पुलिस सभी संभावित बिंदुओं की पड़ताल में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >