एसआइआर को लेकर राजनीतिक दलों मिला प्रशिक्षण
Published by : JIYARAM MURMU Updated At : 09 Jun 2026 8:34 PM
नारायणपुर. प्रखंड सभागार में मंगलवार को एसआईआर को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया.
प्रतिनिधि, नारायणपुर. प्रखंड सभागार में मंगलवार को एसआईआर को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. इस अवसर पर सीओ देवराज गुप्ता, विशेश्वर दुबे, मनोज कुमार उपस्थित रहे. सीओ ने बताया एसआइआर महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके तहत मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन किया जाता है. केवल पात्र एवं वास्तविक मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित की जाती है. कहा कि यह पूरा कार्य पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न किया जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि या गड़बड़ी की संभावना न रहे. मतदाता सूची को ओर अधिक सटीक बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर जांच और सत्यापन की प्रक्रिया अपनाई जा रही है. सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे इस प्रक्रिया में सहयोग करें और आवश्यक सुझाव भी दें. कार्यक्रम का निरीक्षण अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार ने किया. उन्होंने कहा कि पूरे जिले में एसआइआर प्रक्रिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










