डीसी ने दिव्यांग युवक को उपलब्ध कराया व्हील चेयर
Published by : UMESH KUMAR Updated At : 09 Jun 2026 8:21 PM
जामताड़ा. कहते हैं कि जब अधिकारी संवेदनशील हों तो आमजनों का सरकार एवं प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ता है...!
संवाददाता, जामताड़ा. कहते हैं कि जब अधिकारी संवेदनशील हों तो आमजनों का सरकार एवं प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ता है…! मंगलवार को सदर प्रखंड के गोपालपुर पंचायत के रामबाड़ी निवासी दिव्यांग युवक परिमल मिर्धा, जो कि जो न चल पाते हैं न ही बोल पाते हैं, उन्होंने पंचायत के मुखिया एवं अपने परिजन के साथ अपनी समस्या डीसी के समक्ष रखा. बताया कि उसे सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ प्राप्त हो रहा है, किंतु बायोमीट्रिक सत्यापन नहीं हो पाने के कारण उसका आधार कार्ड नहीं बन पा रहा है. आधार नहीं होने से वह पेंशन राशि की निकासी करने में असमर्थ है, जिससे उसे आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. व्हील चेयर नहीं रहने से चलने फिरने में भी कठिनाई हो रही है. डीसी ने तत्काल संज्ञान में लेकर डीपीओ, यूआइडीएआइ को बुलाकर युवक का अविलंब आधार नामांकन करने का निर्देश दिया. साथ ही युवक की शारीरिक स्थिति एवं चलने फिरने में हो रही कठिनाइयों को देखते हुए उन्होंने उसे तत्काल व्हील चेयर उपलब्ध कराया. डीसी के निर्देश पर दिव्यांग युवक का आधार नामांकन हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










