नारायणपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत पबिया के समीप सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी. मामले में नारायणपुर थाने में कांड संख्या 57/2026 दर्ज किया गया है. मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 एवं 106(1) के तहत दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान करमाटांड़ थाना क्षेत्र के दुधानी गांव निवासी राजामनी मंडल के रूप में हुई थी. घटना 12 मई 2026 की है. मृतक के पुत्र दीपक मंडल का आरोप है कि बिना नंबर के ट्रैक्टर के चालक ने तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए धक्का मार दिया था, जिससे मौत हो गई थी. पुलिस ने ट्रैक्टर के चेसिस नंबर और इंजन नंबर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. कांड के अनुसंधानकर्ता एसआइ राजेश्वर यादव बनाए गये हैं.
चालक पर लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने का केस दर्ज
नारायणपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत पबिया के समीप सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी. मामले में नारायणपुर थाने में कांड संख्या 57/2026 दर्ज किया गया है.
