भाकपा की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का किया आह्वान

कुंडहित. भाकपा जिला कमेटी की ओर से कुंडहित में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन सोमवार को हुआ.

प्रतिनिधि, कुंडहित. भाकपा जिला कमेटी की ओर से कुंडहित में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन सोमवार को हुआ. शिविर में कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यशैली तथा जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया. पूरे शिविर का संचालन राष्ट्रीय परिषद सदस्य कन्हाई चंद्र मालपहाड़िया ने किया. समापन पर वैचारिक सत्र को संबोधित करते हुए मार्क्सवादी चिंतक सुधीर शर्मा ने साम्यवाद, मार्क्सवाद और कम्युनिस्ट विचारधारा के मूल सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि वर्तमान सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिस्थितियों में कम्युनिस्ट आंदोलन की प्रासंगिकता पहले से अधिक बढ़ गयी है. समाज में बढ़ती आर्थिक विषमता, शोषण और अन्याय के खिलाफ संगठित जनसंघर्ष की आवश्यकता आज भी है. कन्हाई चंद्र मालपहाड़िया ने कहा कि कम्युनिस्ट विचारधारा मजदूरों, किसानों, मेहनतकशों, शोषितों, वंचितों और पीड़ित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई की विचारधारा है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को गांव-गांव तथा जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया. शिविर में संगठन विस्तार, जनसमस्याओं के समाधान, सामाजिक सरोकार तथा आम जनता के बीच वैचारिक जागरूकता बढ़ाने के मुद्दों पर गहन चर्चा की गयी. मौके पर जिला सचिव गौर रवानी, अंचल सचिव बादल मंडल, कृष्णदेव मंडल, पलाश मंडल, मिथुन मंडल, जयदेव मान्ना, परितोष मंडल, जीत मंडल, सुरेश राय, प्रह्लाद राय, सूदन मुर्मू, रविचंदन टुडू, वज्र गोपाल घोष, संजय पाल, श्रीकांत राय, साधन मंडल सहित अन्य थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JIYARAM MURMU

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >