सड़क हादसे में बाइक सवार घायल

नारायणपुर उच्च विद्यालय के समीप मंगलवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गये.

नारायणपु. गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य मार्ग के नारायणपुर उच्च विद्यालय के समीप मंगलवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गये. जानकारी के अनुसार सबनपुर पंचायत अंतर्गत मधुबन गांव निवासी जितन महतो बाइक से नारायणपुर प्रखंड कार्यालय आ रहे थे. तभी हाइवे किनारे स्थित नारायणपुर उच्च विद्यालय के समीप विपरित दिशा से आ रहे एक दूसरी बाइक ने उन्हें धक्का मार दिया जिससे वे सड़क पर गिर घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए सीएचसी नारायणपुर लाया गया. जहां चिकित्सक घायल जितन महतो का उपचार कर रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >