सड़क हादसे में बाइक सवार दुमका के युवक की मौत, दो घायल

नाला. नाला-आसनसोल मुख्य मार्ग पर महेशमुंडा पुल के समीप सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि बाइक सवार दो अन्य घायल हो गये.

नाला-आसनसोल मुख्य सड़क के महेशमुंडा पुल के समीप हुई घटना नाला. नाला-आसनसोल मुख्य मार्ग पर महेशमुंडा पुल के समीप सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि बाइक सवार दो अन्य घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, तीनों युवक किसी काम से बाइक से दुमका से आसानसोल जा रहे थे. इसी क्रम में नाला थाना क्षेत्र के अजय नदी के महेशमुंडा पुल के समीप बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक दुर्घटना ग्रस्त हो गयी. तीनों युवक की पहचान दुमका निवासी राहुल पाल (20), अतुल प्रकाश (21) एवं सरोज कुमार मंडल (24) के रूप में की गयी. बाइक चालक राहुल पाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने नाला थाने को दी. सूचना मिलते ही नाला पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेजा. वहीं शव एवं बाइक को अपने कब्जे में लेकर नाला थाने लाया. नाला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंपा दिया है. बताया जाता है कि घटना गुरुवार देर रात लगभग तीन बजे के आसपास हुई है. बाइक का रफ्तार तेज होने के कारण ही यह दुर्घटना हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: UMESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >