PESA कानून पर पंचायत प्रतिनिधियों को मिली ट्रेनिंग, ग्रामसभा के अधिकार और ग्रामीणों की भागीदारी पर जोर

नारायणपुर प्रखंड कार्यालय में बीडीओ ने पंचायत प्रतिनिधियों को पेसा कानून के महत्व और ग्राम सभा की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

जामताड़ा: प्रखंड कार्यालय कक्ष में सोमवार को बीडीओ कमलेश कुमार दास की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की बैठक हुई. बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों और पंचायत सचिवों को पेसा कानून के प्रावधानों की जानकारी दी गयी. इस दौरान ग्राम सभा की भूमिका और स्थानीय स्तर पर लोगों के अधिकारों को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी.

बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों एवं पंचायत सचिवों को पेसा कानून के उद्देश्य, प्रावधान और ग्रामसभा के अधिकारों से अवगत कराया गया. बताया गया कि अनुसूचित क्षेत्रों में स्थानीय समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने और ग्रामसभा को मजबूत बनाने में पेसा कानून की महत्वपूर्ण भूमिका है.

बीडीओ ने पंचायत प्रतिनिधियों और पंचायत सचिवों से कहा कि वे पेसा कानून के प्रावधानों को गंभीरता से समझें और इसकी जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाएं. ग्रामसभा के माध्यम से स्थानीय लोगों की भागीदारी को मजबूत करने तथा विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया. मौके पर बीपीआरओ पानसोर मरांडी, प्रखंड समन्वयक नरेश सोरेन सहित अन्य मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >