बीडीओ ने अबुआ आवास योजना का किया भौतिक निरीक्षण

नारायणपुर. बीडीओ मुरली यादव ने गुरुवार को चंदाडीह लखनपुर पंचायत का दौरा किया.

नारायणपुर. प्रधानमंत्री अवासा व अबुआ आवास योजना के कार्यान्वयन सह निगरानी के तहत बीडीओ मुरली यादव ने गुरुवार को चंदाडीह लखनपुर पंचायत का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं का निरीक्षण किया. योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित जानकारी ली. बीडीओ ने पंचायत के मुखिया, पंचायत सेवक और रोजगार सेवक से इन योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की. योजनाओं के वास्तविक स्थिति का आंकलन किया. प्रधानमंत्री आवास और अबुआ आवास के लाभार्थियों से भी मुलाकात कर निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन किया. वहीं जिन लाभार्थियों ने राशि प्राप्त करने के बाद भी काम शुरू नहीं किया है, उसे एक सप्ताह के भीतर फाउंडेशन का काम पूरा करने को कहा. बीडीओ ने सभी पंचायत सेवकों, रोजगार सेवकों और पंचायत स्वयंसेवकों को शीघ्र कार्य पूर्ण कराने की जिम्मेदारी दी. मौके पंचायत सचिव गीता लगोरी, स्वयंसेवक आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >