मोबाइल टावर से 1.90 लाख के बैटरी चोरी, मामला दर्ज

कालाझरिया मदनकट्टा गांव में स्थित मोबाइल टावर से लाखों रुपयों की बैटरी चोरी हो गयी.

विद्यासागर. करमाटांड़ थाना क्षेत्र के कालाझरिया मदनकट्टा गांव में स्थित मोबाइल टावर से लाखों रुपये की बैटरी चोरी हो गयी. टावर के टेक्नीशियन रतन कुमार राय को टावर से बैटरी चोरी की जानकारी मिलने पर उसने कंपनी के सुशील कुमार सिंह को फोन पर बताया. दोनों व्यक्ति साइट पर पहुंचकर देखा कि गेट का ताला टूटा हुआ है. वहीं अंदर जाकर देखा तो बदमाशों ने बैटरी चोरी कर ली है. बताया कि जिस बैटरी की चोरी की गयी है उसकी लागत 1,90,000 रुपये है. चोरी आठ दिसंबर की रात्रि हुई है. मामले में रतन कुमार राय के आवेदन पर करमाटांड़ थाने में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज की गयी. पुलिस करमाटांड़ कांड संख्या 144/2024 दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >