नाव के सहारे शॉर्टकट का सफर, बराकर पुल के पिलर में दरार से बढ़ी परेशानी

जामताड़ा-धनबाद जोड़ने वाले पुल के पिलर में दरार से आवागमन ठप. ग्रामीण दूरी कम करने के लिए नाव से कर रहे जोखिम भरा सफर.

जामताड़ा : जामताड़ा को धनबाद से जोड़ने वाले बराकर नदी के जुरगुडीह घाट स्थित पुल के नंबर-4 पिलर में बारिश व अवैध बालू उठाव के कारण दो दिन पूर्व दरार आने से लोगों में चिंता बढ़ गयी है. अब लोग शॉर्टकट में आने-जाने के लिए नाव पर जोखिम उठाकर नदी के आर-पार हो रहे हैं.

पुल पर आवागमन किया गया बंद

बताया जाता है कि दो दिन पहले हुई तेज बारिश के बाद पुल के पिलर में क्रैक दिखाई दिया. स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने पुल के दोनों ओर मिट्टी कटवाकर आवागमन बंद कर दिया है.

दूरी कम करने के लिए नाव का सहारा

आवागमन बंद होने के बाद आसपास के ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है. वहीं, कुछ लोग दूरी कम करने के लिए नदी पार करने को नाव का सहारा ले रहे हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >