क्रिकेट के सेमीफाइनल में बांदो ने कड़ैया टीम को हराया

बिंदापाथर. युवा मंच बड़वा की ओर से खेल मैदान में दो दिवसीय नॉक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट शुभारंभ किया गया.

बिंदापाथर. युवा मंच बड़वा की ओर से खेल मैदान में दो दिवसीय नॉक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट शुभारंभ किया गया. झामुमो युवा जिलाध्यक्ष कुणाल कंचन ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया. पहला मैच कड़ैया बनाम पिपला टीम के बीच संपन्न हुआ, जिसमें कड़ैया टीम ने विजय प्राप्त किया. वहीं दूसरा मैच बांदो बनाम बांदरनाचा तथा तीसरा मैच मोहनाबांक बनाम मंझलाडीह के बीच खेला गया. प्रथम सेमीफाइनल बांदो बनाम कड़ैया के बीच खेला गया. कड़ैया की टीम ने 8 ओवर में 100 रन का लक्ष्य रखा, जबकि बांदो टीम ने 79 रन में ही सिमट गयी. इस टूर्नामेंट में अंपायर प्रकाश यादव एवं राकेश महतो तथा कमेंट्री इलियास ने किया. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार महतो, मुरसलीम अली, सोना यादव, कुंदन कुमार, राजेश कुमार महतो, आकाश यादव, अनिरुद्ध कुमार, पुलक यादव, रुद्र प्रताप, हिमेश कुमार, सुरज यादव, निरंजन यादव, आलोक यादव, विश्वजीत यादव, कंचन यादव, अभिजीत यादव, संदीप कुमार, दामोदर कुमार, ऋशिकेष कुमार, प्रसेनजीत कुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >