बाल रूपी कृष्ण को सामूहिक रूप से किया पुरस्कृत

मंदिर में विग्रह की प्रतिष्ठा के बाद यह पहला जन्मोत्सव था. इसे लेकर आयोजन कमेटी में काफी उत्सवी माहौल था.

नारायणपुर. नारायणपुर पंच मंदिर सहित पूरे प्रखंड के मंदिरों में जन्माष्टमी महोत्सव पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. मंदिर में विग्रह की प्रतिष्ठा के बाद यह पहला जन्मोत्सव था. इसे लेकर आयोजन कमेटी में काफी उत्सवी माहौल था. मंदिर के आसपास के ग्रामीणों की उपस्थिति में भव्य पूजा के साथ-साथ भजन-कीर्तन एवं बालरूपी कृष्ण की आकर्षक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. इस प्रतियोगिता में उपस्थित जज वासुदेव यादव, सरजू पंडित, अशोक मंडल के अनुसार बाल कृष्ण के रूप में प्रथम स्थान रेवांश कुमार, द्वितीय स्थान रुद्र नायक, तृतीय स्थान अंश मंडल तथा चतुर्थ स्थान दक्ष कुमार ने हासिल किया. इन्हें बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड पशु चिकित्सक सुनील सिंह ने पुरस्कार देकर बच्चों समेत माता-पिता को भी सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि बच्चों द्वारा उनके माता-पिता ने अपने बच्चों में भारतीय संस्कृति की झलक कूट-कूट कर भरी है. इसी प्रकार से बच्चों को भारतीय संस्कृति सनातन परंपरा का आगाज बाल अवस्था में ही बच्चों में देनी चाहिए, ताकि बच्चे अपने धर्म संस्कार को जान सकें. सनातन परंपरा प्राकृतिक है. इसमें बाल रूप में भगवान कृष्ण की लीलाओं की झलक देखी जाती है. इसमें मां अपने बच्चों का लालन-पालन बाल भगवान के रूप में करती है. मौके पर अरविंद वर्मा, अशोक मंडल, अर्जुन मंडल, गुड्डू भंडारी, दिलीप नायक, संजय कुमार सहित अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >