सड़क सुरक्षा को लेकर निकली जागरुकता रैली

जामताड़ा. पीएम श्री उच्च विद्यालय, शहरडाल के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को अनोखे अंदाज में सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान चलाकर लोगों का ध्यान आकृष्ट किया.

जामताड़ा. पीएम श्री उच्च विद्यालय, शहरडाल के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को अनोखे अंदाज में सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान चलाकर लोगों का ध्यान आकृष्ट किया. विद्यालय परिसर से निकली रैली जब एनएच-419 पर पहुंची, तो बच्चों के ऊर्जावान आवाजों ने सड़क सुरक्षा जीवन की रक्षा का संदेश गूंजा. रैली में सैकड़ों छात्र-छात्राएं और शिक्षक शामिल हुए. रैली का नेतृत्व प्राध्यापक सुजीत कुमार मेहता ने किया. बच्चों ने राहगीरों और बाइक चालकों से संवाद करते हुए हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की. सबसे प्रेरणादायक झलक रही बच्चों की संवेदनशील पहल हेलमेट पहनने वालों को टॉफी और बिना हेलमेट चालकों को गुलाब का फूल भेंट किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >