माहवारी स्वच्छता पर चलेगा जागरुकता अभियान

जामताड़ा. प्रखंड सभागार में मंगलवार को ‘चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो’ अभियान को लेकर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ.

जामताड़ा. प्रखंड सभागार में मंगलवार को ‘चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो’ अभियान को लेकर कार्यक्रम का आयोजन हुआ. जिला समन्वयक अनुज कुमार मंडल ने महावारी स्वच्छता, व्यक्तिगत साफ-सफाई और सुरक्षित निबटान की जानकारी दी. बताया कि 28 मई से 4 जून तक प्रशिक्षित जलसहियाएं गांव-गांव जाकर महिलाओं, किशोरियों और छात्राओं को जागरूक करेंगी. कार्यक्रम में विश्व पर्यावरण दिवस के मद्देनजर स्वच्छ गांव-जलवायु अभियान, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण पर भी चर्चा हुई. साथ ही ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, कचरा संग्रहण केंद्रों के विकास और कचरा प्रबंधन को रोजगार से जोड़ने की योजनाओं की जानकारी दी गयी. प्रतिभागियों ने महावारी स्वच्छता और स्वच्छता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया. मौके पर प्रखंड समन्वयक सद्दाम अंसारी सहित अन्य थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >