वंचित लाभुकों को दें शौचालय की स्वीकृति : बीडीओ

नारायणपुर. प्रखंड कार्यालय केसभागार में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समीक्षा हुई.

नारायणपुर. प्रखंड कार्यालय केसभागार में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समीक्षा हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रभारी बीडीओ सह स्वच्छता पदाधिकारी देवराज गुप्ता ने की. बीडीओ ने सभी जलसहियाओं को निर्देश दिया कि प्रखंड में जो भी योग्य परिवार शौचालय से वंचित है, उसे शौचालय स्वीकृत किया जाय. विशेषकर पीएम एवं आबुआ आवास योजना के लाभुकों को प्राथमिकता के आधार पर शौचालय स्वीकृति प्रदान की जाए. उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत किसी भी लाभुक का शौचालय निर्माण लंबित नहीं रहना चाहिए. प्रत्येकों गांव में ओडीएफ स्थायित्व बनाए रखने के लिए लगातार जनजागरुकता अभियान चलाना आवश्यक है. प्रखंड समन्वयक लाल मोहम्मद ने भी जलसहियाओं को स्वच्छ भारत मिशन की विभिन्न तकनीकी क्रियाओं की जानकारी दी. प्रखंड क्षेत्र में चल रहे स्वच्छता कार्यों की समीक्षा की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >