नये कुष्ठ रोगी खोज के लिए एएनएम को मिला प्रशिक्षण

राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. इसमें जामताड़ा व नारायणपुर के एएनएम, जीएनएम ने भाग लिया.

जामताड़ा. सीएस कार्यालय स्थित सभागार में शुक्रवार को राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. इसमें जामताड़ा व नारायणपुर के एएनएम, जीएनएम ने भाग लिया. प्रशिक्षक बलराम महतो व सुशेन गोप ने प्रशिक्षण दिया. बताया कि एक कुष्ठ मरीज का पूरे भारत में एक ही पंजीयन होगा. चाहे मरीज सरकारी अस्पताल या फिर निजी अस्पताल में क्यों न इलाज करा रहे हों. कहा कुष्ठ रोग खोज के लिए जुलाई में अभियान चलेगा. डोर टू डोर कैंपेन कर कुष्ठ रोगियों को खोजना है. वहीं मनोज कुमार ने भी कुष्ठ रोग से संबंधित कई जानकारियां दी. मौके पर अस्पताल मैनेजर डॉ पंकज, राकेश झा आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >