अज्ञात वाहन ने चरवाहा को मारा धक्का, गंभीर

देवलबाड़ी पंचायत अंतर्गत मिरगा गांव के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से एक 13 वर्षीय चरवाहा गंभीर रूप से घायल हो गया.

नारायणपुर. देवलबाड़ी पंचायत अंतर्गत मिरगा गांव के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से एक 13 वर्षीय चरवाहा गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार मिरगा निवासी विकास हेंब्रम जो चरवाहा है अन्य दिनों की भांति शुक्रवार को भी पशुओं को सड़क पार कर रहा था. गोविंदपुर से नारायणपुर की ओर आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उसे धक्का मार दिया. इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया. घटना के बाद मौके से ही वाहन चालक फरार हो गया. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल बालक को उपचार के लिए धनबाद ले गये, उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है. हालांकि इस दौरान आक्रोशित परिजनों ने आधे घंटे तक हाइवे जाम कर दिया. प्रशासन कई ठोस कार्रवाई करे ताकि सड़क दुर्घटनाओं में अंकुश लग सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >