आजसू संगठन को पंचायत स्तर पर किया जायेगा मजबूत : प्रवीण प्रभाकर

कुंडहित. आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर सोमवार को कुंडहित पहुंचे. कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया.

प्रतिनिधि, कुंडहित. आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर सोमवार को कुंडहित पहुंचे. कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. इसके बाद प्रवीण प्रभाकर ने किशोर दत्ता के आवास पर प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. संगठन को मजबूत करने काे लेकर चर्चा की. कहा कि बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ममता बनर्जी के कुशासन का अंत हुआ है, जिससे जनता में खुशी है. झारखंड में भी कानून व्यवस्था चरमरा गयी है, भ्रष्टाचार का बोलबाला है. जनता मात्र 18 माह में हेमंत सरकार से ऊब चुकी है. अब बंगाल के बाद झारखंड की बारी है. हेमंत सोरेन नहीं संभले तो झारखंड से जनता उन्हें सत्ता से बेदखल करेगी. उन्होंने कहा कि सभी पंचायतों में आजसू संगठन को मजबूत किया जायेगा. आम जनता की समस्याओं को लेकर पार्टी आंदोलन करेगी. धनबाद में आजसू नेताओं पर हमले की निंदा की. कहा माफिया द्वारा जनता के लिए संघर्ष करने वाले नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है. इस अन्याय के खिलाफ आजसू पार्टी चुप नहीं बैठेगी. मौके पर आजसू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष श्यामल बाध्यकर, केंद्रीय सदस्य ब्रजेन मित्रा, विपद वरण खां, महेश घोष, अविनाश रक्षित, दयामय लौह, किशोर दत्ता, राजेश मरांडी, जीतेन रविदास, गया प्रसाद महतो, नित्य कोनोई, उज्ज्वल घोड़ई, राजकुमार बाउरी, रोहित महतो, प्रसेनजीत बाध्यकर, राजीव सोरेन, सुमन भट्टाचार्य आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JIYARAM MURMU

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >