मिहिजाम. जनजातीय डिग्री कॉलेज मिहिजाम स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र 87017 के कॉर्डिनेटर डॉ पूनम कुमारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की है. बताया है कि जुलाई सत्र 2025 में नामांकन के लिए 30 सितंबर से बढ़ा कर 15 अक्तूबर 2025 कर दिया गया है. बताया कि सर्टिफिकेट एवं सेमेस्टर आधारित कोर्ष को छोड़कर स्नातक, स्नातकोत्तर, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा के विभिन्न कार्यक्रमों में इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन नामांकन इग्नू के आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से करा सकते हैं. नामांकन में किसी तरह की परेशानी आने पर ईमेल के माध्यम से ignou.ac.in पर सीधा संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है. दूसरी ओर जनवरी सत्र 2025 में नामांकित शिक्षार्थी के लिए असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर से बढ़ाकर 31 अक्तूबर 2025 की गयी है. विशेष जानकारी के लिए कार्य दिवस में जेजेएस डिग्री कॉलेज मिहिजाम स्थित अध्ययन केंद्र 87017 से संपर्क कर सकते हैं. नौकरी पेशा करने वालों, गृहिणियों तथा शिक्षा प्रेमियों के लिए इग्नू बहुत ही उपयोगी संस्थान है. 15 अक्तूबर तक बढ़े हुए नामांकन तिथि की जानकारी कोचिंग सेंटर के छात्र-छात्राओं को परामर्शदाता शबनम खातून, संजय कुमार सिंह व नवल किशोर सिंह ने दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
