जामताड़ा. यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और आरक्षित सीटों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने रांची-गोड्डा-रांची एक्सप्रेस ट्रेनों में स्थायी रूप से अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है. रेलवे के अनुसार, 18603/18604 रांची-गोड्डा-रांची एक्सप्रेस में 1 एसी 3-टियर और 1 शयनयान (स्लीपर) कोच स्थायी रूप से जोड़ा जायेगा. यह व्यवस्था 06 जून 2026 से रांची और 07 जून 2026 से गोड्डा से प्रभावी होगी. वहीं 18619/18620 रांची-गोड्डा-रांची एक्सप्रेस में 2 अतिरिक्त एसी 3-टियर कोच जोड़े जाएंगे. यह नयी व्यवस्था 05 जून 2026 से रांची और 06 जून 2026 से गोड्डा से लागू होगी. अतिरिक्त कोचों के जुड़ने से यात्रियों को अधिक आरक्षित सीटें उपलब्ध होंगी, प्रतीक्षा सूची में कमी आयेगी और यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक होगी.
रांची-गोड्डा एक्सप्रेस ट्रेन में जोड़े जायेंगे अतिरिक्त कोच
जामताड़ा. आरक्षित सीटों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने रांची-गोड्डा-रांची एक्सप्रेस ट्रेनों में स्थायी रूप से अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है.
