राशि लेकर आवास अधूरा छोड़ने पर होगी कार्रवाई : बीपीआरओ

जामताड़ा. प्रखंड सभागार में मंगलवार को प्रधानमंत्री एवं अबुआ आवास योजना की समीक्षा हुई. बैठक की अध्यक्षता बीपीआरओ महादेव पोद्दार ने की.

जामताड़ा. प्रखंड सभागार में मंगलवार को प्रधानमंत्री एवं अबुआ आवास योजना की समीक्षा हुई. बैठक की अध्यक्षता बीपीआरओ महादेव पोद्दार ने की. मौके पर प्रखंड कोऑर्डिनेटर राकेश कुमार महतो ने पंचायत वार समीक्षा की. पाया कि वर्ष 2023-24 और 2024-25 में स्वीकृत कई आवास निर्माण लिंटल स्तर तक पहुंचने के बाद अधूरे पड़े हैं. बीपीआरओ ने बताया कि अबुआ आवास के 487 तथा पीएम आवास के 79 आवास लंबित हैं. सरकारी राशि प्राप्त करने के बावजूद निर्माण पूरा नहीं करने वाले लाभुकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी. बताया कि पहला नोटिस जारी हो चुका है, जल्द ही दूसरा और अंतिम नोटिस दिया जायेगा. इसके बाद भी निर्माण पूरा नहीं होने पर सरकारी राशि की रिकवरी की जायेगी. संबंधित थाने में मामला दर्ज कराया जायेगा. स्वयंसेवकों को लाभुकों से संपर्क कर आवास शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: UMESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >