अभाविप ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष जलाया दीप

धरती आबा बिरसा मुंडा की 124वीं पुण्यतिथि पर अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय मंडल के नेतृत्व में कोर्ट मोड़ स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष रविवार दीपोत्सव कार्यक्रम किया गया.

जामताड़ा. धरती आबा बिरसा मुंडा की 124वीं पुण्यतिथि पर अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय मंडल के नेतृत्व में कोर्ट मोड़ स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष रविवार दीपोत्सव कार्यक्रम किया गया. इसमें बतौर मुख्य अतिथि अभाविप देवघर-जामताड़ा के विभाग प्रमुख संजीव दुबे उपस्थित थे. संजय मंडल ने बताया कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष का पर्याय रहा है. उन्होंने अपने क्रांतिकारी विचारों से आदिवासी समाज को नई दिशा देने का काम किया है. मौके पर जिला संयोजक आकाश साव, अमित साहू, नगर सह मंत्री पवन मंडल, टिंकू मंडल, कॉलेज अध्यक्ष प्रकाश यादव, कॉलेज सह मंत्री अमन कुमार, सोनू कुमार, तरुण कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >