लड़की को भगा ले जाने मामले में युवक को जेल

करमाटांड़ थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला थाने में दर्ज कराया गया था.

विद्यासागर. करमाटांड़ थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला थाने में दर्ज कराया गया था. कांड संख्या 33/2025 में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़का व लड़की को धनबाद से बरामद कर करमाटांड़ लाया है. इसके बाद लड़का को गुरुवार को जामताड़ा जेल भेज दिया. पीड़ित ने बताया कि उनकी नाबालिग लड़की गुलाब राय गुड़गुटिया प्लस टू विद्यालय पढ़ने गयी थी. वहां से बाबूडीह निवासी डब्ल्यू रवानी ने बहला फुसलाकर भगा कर ले गया था. आवेदन मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस तुरंत छानबीन में लग गयी. लड़का और लड़की दोनों को धनबाद से गिरफ्तार कर थाना लाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >