ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत

मिहिजाम-जामताड़ा रेलखंड के बीच ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. सूचना मिलते ही मिहिजाम पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया.

मिहिजाम. मिहिजाम-जामताड़ा रेलखंड के बीच ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. सूचना मिलते ही मिहिजाम पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया. शव की पहचान जामताड़ा थाना क्षेत्र के बैजनाथडीह निवासी रविनाथ हांसदा (22) के रूप में हुई है. मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक रविनाथ शुक्रवार को आदिवासी दिवस पर आयोजित किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से निकला था. इसी बीच वह रेल की चपेट में आ गया होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >