देसी पिस्तौल व लूट के मोबाइल के साथ एक नाबालिग धराया

जामताड़ा. मिहिजाम के ढेकीपाड़ा कब्रिस्तान के समीप रेलवे कर्मचारी से हुई लूट मामले का मिहिजाम पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक किशोर (नाबालिग) को लोडेड देसी पिस्तौल के साथ निरुद्ध किया है.

मिहिजाम के ढेकीपाड़ा में रेलवे कर्मचारी से हुई लूट का मामला संवाददाता, जामताड़ा. मिहिजाम थाना क्षेत्र के ढेकीपाड़ा कब्रिस्तान के समीप रेलवे कर्मचारी से हुई लूट मामले का मिहिजाम पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक किशोर (नाबालिग) को लोडेड देसी पिस्तौल के साथ निरुद्ध किया है. उसकी निशानदेही पर लूट में प्रयुक्त बाइक, मोबाइल फोन व अन्य सामान भी बरामद किये गये हैं. इस संबंध में एसपी शंभू कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. बताया कि 03 मई की रात करीब 12:30 बजे मिहिजाम थाना क्षेत्र के ढेकीपाड़ा कब्रिस्तान के पास बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने रेलवे कर्मचारी मो इरफान अंसारी को चाकू का भय दिखाकर मोबाइल फोन, पर्स एवं अन्य सामान लूट लिये थे. मामले में मिहिजाम थाना कांड संख्या 28/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. घटना के उद्भेदन और गिरफ्तारी के लिए एसआइटी का गठन किया गया था. अनुसंधान के दौरान 25 मई को पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. सूचना पर शहरडाल गांव में छापेमारी कर एक नाबालिग किशोर को लोडेड देसी पिस्तौल के साथ पकड़ा. पूछताछ में नाबालिग ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर रेलवे कर्मचारी से लूट की घटना को अंजाम दिया था. उसने पश्चिम बंगाल के चित्तरंजन क्षेत्र में भी एक महिला से मोबाइल एवं पर्स छिनतई करने की बात स्वीकार की. पुलिस ने दोनों घटनाओं में छीने गए मोबाइल फोन बरामद किए हैं. पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि लूटे गए बैग को तालाब में जलाकर फेंक दिया गया था. पुलिस ने बैग का जला हुआ अवशेष भी बरामद कर लिया है. लूट में इस्तेमाल की गयी बाइक (जेएच-21आर-8697) को भी जब्त कर लिया गया है. बताया कि बाकी अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जब्त सामान की सूची : एक देसी पिस्तौल 7.65 एमएम, एक जिंदा गोली 7.65 एमएम, दो मोबाइल फोन व लूट में प्रयुक्त बाइक जब्त किये गये हैं. मौके पर हेडक्वार्टर डीएसपी नीलम कुजूर, सर्किल इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान, मिहिजाम थाना प्रभारी प्रदीप राणा सहित अन्य थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: UMESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >