जामताड़ा : सदर अस्पताल के बाहर ऑटो चालकों में हुई झड़प

जामताड़ा. सदर अस्पताल जामताड़ा के मुख्य गेट के सामने एक दूसरे ऑटो चालकों के बीच जमकर झड़प और मारपीट हो गयी.

जामताड़ा. सदर अस्पताल जामताड़ा के मुख्य गेट के सामने एक दूसरे ऑटो चालकों के बीच जमकर झड़प और मारपीट हो गयी. जानकारी के अनुसार, सदर अस्पताल के सामने लंबे समय से अवैध तरीके से ऑटो पार्किंग की जा रही है. निजी ऑटो चालकों द्वारा अस्पताल के फ्रंट गेट पर कब्जा कर लिया गया है, जिससे मरीजों, एंबुलेंस और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. अस्पताल के मुख्य द्वार पर अवैध ऑटो स्टैंड के कारण एंबुलेंस को अंदर आने में दिक्कतें होती है, लेकिन प्रशासन का नजर इस ओर कभी नहीं गया है. आए दिन ऑटो चालकों में विवाद और मारपीट की घटना होती रहती है. बावजूद अब तक अवैध पार्किंग और ऑटो चालकों की मनमानी पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से आम लोगों में नाराजगी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >