12 से करेंगे भूख हड़ताल : प्रदेश अध्यक्ष

विरोध . जिला कृषक मित्र संघ मांगों को लेकर 16वें दिन भी धरना पर डटे कृषि विभाग की ओर से 12 से 20 जून तक कृषि जागृति अभियान चलाने का िलया निर्णय जामताड़ा : मांगों को लेकर समाहरणालय के समक्ष जिला कृषक मित्र संघ के सदस्य रविवार को 16वें दिन भी धरना पर डटे रहे. […]

विरोध . जिला कृषक मित्र संघ मांगों को लेकर 16वें दिन भी धरना पर डटे

कृषि विभाग की ओर से 12 से 20 जून तक कृषि जागृति अभियान चलाने का िलया निर्णय
जामताड़ा : मांगों को लेकर समाहरणालय के समक्ष जिला कृषक मित्र संघ के सदस्य रविवार को 16वें दिन भी धरना पर डटे रहे. इसमें झारखंड प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार भगत शामिल हुये. उन्होंने कहा कि राज्य के सभी जिले में कृषक मित्र धरना पर है. कृषि विभाग के सभी प्रकार के कार्य बंद पड़े हैं. लेकिन सरकार को कृषक मित्र को मानदेय देने का ठोस कदम नहीं उठा रही है. 11 जून तक राज्य सरकार द्वारा किसी प्रकार का पहल नहीं की जाती है तो 12 जून को भूख हड़ताल करेंगे. भूख हड़ताल के बाद भी सरकार मानदेय का पहल नहीं करती है तो 15 जून को पूरे प्रदेश में चक्का जाम किया जायेगा.
जिसकी जवाबदेही राज्य सरकार होगी. कहा कि कृषि विभाग द्वारा 12 से 20 जून तक कृषि जागृति अभियान चलाने का निर्णय लिया है. जिसके लिये विभाग द्वारा तैयार किये रिपोर्ट पुराना है, जिसे सरकार को विभाग द्वारा जमा किया है. कहा जब तक मानदेय की घोषणा नहीं किया जायेगा तब तक कृषि मित्र का आंदोलन जारी रहेगा. जिलाध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि राज्य सरकार कृषक मित्र को मानदेय देने की घोषणा के बाद भी नहीं दिया जा रहा है. मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री ने कहा कृषक मित्र को मानदेय दिया जायेगा. लेकिन न ही मानदेय दिया और न ही आज तक किसी प्रकार का पहल की गयी. जिससे कृषक मित्र को कार्य करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. इस मौके पर जामताड़ा प्रखंड अध्यक्ष सुनील राय, कुंडहित प्रखंड अध्यक्ष काजल रजवार, नाला प्रखंड अध्यक्ष मंत्रीराम मंडल, करमाटांड़ प्रखंड अध्यक्ष राजू रजवार, सुभाष मंडल, गौतम महतो, सुधीर मांझी, श्यामल दास, मनोज रजक, कुबेर राय, तपन हांसदा, लक्ष्मी हेंब्रम, ठाकुर प्रसाद सिंह, कृष्णा महतो, अष्टम महतो, विष्णु महतो आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >