कमलेश मंडल बने भाजपा जिला महामंत्री

जामताड़ा. भाजपा जामताड़ा जिला कमेटी की नयी सूची जारी कर दी गयी है. इस नयी कमेटी में कमलेश मंडल को जिला महामंत्री बनाया गया है.

जामताड़ा. भाजपा जामताड़ा जिला कमेटी की नयी सूची जारी कर दी गयी है. इस नयी कमेटी में कमलेश मंडल को जिला महामंत्री बनाया गया है. उनके मनोनयन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. नवनियुक्त जिला महामंत्री कमलेश मंडल ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता पर पार्टी द्वारा जताया गया यह विश्वास उनके लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जहां एक सामान्य कार्यकर्ता को भी अपनी मेहनत और समर्पण के आधार पर बड़ी जिम्मेदारी दी जाती है. कहा कि पार्टी ने जिस भरोसे और उम्मीद के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, वे उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए वे निरंतर कार्य करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >