संवाददाता, जामताड़ा. ग्रीष्म ऋतु को लेकर जिले के सभी प्रखंडों में पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा मनाया गया. कुल 118 पंचायतों में संभावित पेयजल संकट के स्थायी निराकरण के लिए 18 अप्रैल यह पखवाड़ा मनाया जायेगा. शनिवार को जामताड़ा सदर प्रखंड के दक्षिणबहाल एवं रानीडीह, नारायणपुर प्रखंड के झिलुवा, चम्पापुर एवं दिघारी, नाला प्रखंड के जामदेही एवं दलाबड़, करमाटांड़ प्रखंड के तरकोजोरी एवं मटांड, फतेहपुर प्रखंड के धसनियां एवं सिमलाडंगाल, कुंडहित प्रखंड के बाबूपुर एवं अम्बा पंचायत में जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों ने पेयजल स्त्रोत जांच अभियान चलाया. जांच टीम ने संबंधित पंचायत के पेयजल स्त्रोतों की निरीक्षण किया. पंचायत भवन में ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर पेयजल से जुड़ी समस्याओं पर विमर्श किया. उक्त समस्याओं के निष्पादन के लिए कई प्रस्तावों को पारित किया गया. इस क्रम में कई चापानलों को ऑन स्पॉट दुरुस्त भी किया गया. आज इन पंचायतों में चलेगा जांच अभियान : जामताड़ा-गोपालपुर एवं पंजनियां, नारायणपुर-बंदरचुआं, बुटबेरिया एवं कोरीडीह-1, नाला-खैरा एवं कुलडंगाल, करमाटांड़-डुमरिया एवं अलगचुआं, फतेहपुर-चापुरिया एवं आसनबेड़िया, कुंडहित-सुद्राक्षिपुर एवं पालाजोरी शामिल है.
जामताड़ा में कई खराब चापानल ऑन स्पॉट किये गये दुरुस्त
जामताड़ा. ग्रीष्म ऋतु को लेकर जिले के सभी प्रखंडों में पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा मनाया गया.
