कुंडहित. प्रशिक्षु उपसमाहर्ता स्नेहा कुमारी की अध्यक्षता में बाबूपुर पंचायत में पेयजल संकट निवारण पखवाड़ा मनाया गया. क्षेत्र में खराब पड़े चापानलों की सूची तैयार की गयी. जलमीनार की स्थिति का निरीक्षण किया गया. पेयजल विभाग के जेइ को निर्देश दिया गया कि बढ़ते पेयजल संकट को देखते हुए सभी खराब चापानलों की शीघ्र मरम्मत करें, ताकि ग्रामीणों को पानी की समस्या से राहत मिल सके. बीडीओ जमाले राजा की अध्यक्षता में अम्बा पंचायत में भी पखवाड़ा कार्यक्रम हुआ. यहां भी खराब चापाकलों की सूची बनाकर विभागीय जेइ को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिया.
सभी खराब चापानलों की शीघ्र करें मरम्मत : स्नेहा
कुंडहित. प्रशिक्षु उपसमाहर्ता स्नेहा कुमारी की अध्यक्षता में बाबूपुर पंचायत में पेयजल संकट निवारण पखवाड़ा मनाया गया.
