नकाबपोश अपराधी ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

करमाटांड़ थानांतर्गत शीतलपुर गांव की घटना जामताड़ा : नकाबपोश अपराधी ने रविवार की शाम को करमाटांड़ थाना क्षेत्र के शीतलपुर मैदान के पास झिलुआ निवासी रामेश्वर मंडल के 35 वर्षीय पुत्र सौदागर मंडल को गोली मार दी है. युवक के कमर में गोली लगी है. घटना के बाद ग्रामीण के सहयोग से घायल युवक को […]

करमाटांड़ थानांतर्गत शीतलपुर गांव की घटना

जामताड़ा : नकाबपोश अपराधी ने रविवार की शाम को करमाटांड़ थाना क्षेत्र के शीतलपुर मैदान के पास झिलुआ निवासी रामेश्वर मंडल के 35 वर्षीय पुत्र सौदागर मंडल को गोली मार दी है. युवक के कमर में गोली लगी है. घटना के बाद ग्रामीण के सहयोग से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल जामताड़ा में भरती कराया गया. जहां पर युवक की स्थिति को नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही
करमाटांड़ थाना प्रभारी केडी झा सदर अस्पताल पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी है. साथ ही युवक को किसने और क्यों गोली मारी है अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है. घटना शाम पांच बजे की बतायी जा रही है. बताया जाता है कि युवक सौदागर मंडल अपनी बाइक से शीतलपुर गांव जा रहा था. इसी दौरान पीछे से बाइक सवार नकाबपोश अपराधी ने युवक को गोली मार दी. उसके बाद युवक मौके ही गिर गया.
नकाबपोश अपराधी ने…
गोली मारने के बाद सभी अपराधी मौके पर से फरार हो गया है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ पूज्य प्रकाश घटनास्थल पर जाकर मामले की पूरी जानकारी ली. वहीं दूसरी ओर पुलिस का मानना है कि गोली चलने का कारण जुआ हो सकता है. घायल सौदागर मंडल नारायणपुर थाना क्षेत्र के झिलुआ का रहने वाला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >