रिचार्ज का ऑफर पूछने पर दुकानदार ने युवक को पीटा

जामताड़ा : मोबाइल रिचार्ज का ऑफर पूछने पर मोबाइल दुकानदार ने युवक की बेहरमी से पिटाई कर दी. इससे युवक अस्पताल में भरती करना पड़ा. यह घटना जामताड़ा शहर के बस स्टैंड के पास हुई है. जामताड़ा बाजार निवासी सचिन राउत बस स्टैंड स्थित एक दुकान में मोबाइल में रिचार्ज का ऑफर पूछने गया था. […]

जामताड़ा : मोबाइल रिचार्ज का ऑफर पूछने पर मोबाइल दुकानदार ने युवक की बेहरमी से पिटाई कर दी. इससे युवक अस्पताल में भरती करना पड़ा. यह घटना जामताड़ा शहर के बस स्टैंड के पास हुई है. जामताड़ा बाजार निवासी सचिन राउत बस स्टैंड स्थित एक दुकान में मोबाइल में रिचार्ज का ऑफर पूछने गया था.

किसी बात पर कहा-सुनी हो गई और दुकानदार विजय सिंह ने सचिन की लोहा के रड से जमकर पिटाई कर दी. इस घटना में सचिन के सर एवं पीठ पर काफी चोट लगी है. वहीं घटना के बाद सचिन के समर्थन में युवकों ने बस स्टैंड के पास जमकर हंगामा किया. बाद में पुलिस ने आरोपित युवक विजय सिंह को हिरासत में ले लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >