लैंपस अध्यक्षों को दिया गया प्रशिक्षण

जामताड़ा : कृषि विभाग के सभागार में लैंपस अध्यक्षों के लिये इफको द्वारा ई-पॉश मशीन वितरण व एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें इफको के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार सिंह ने लैंपस अध्यक्षों को इफको के बारे में बताया. कहा कि इफको का गठन 03 नवंबर 1967 को किया गया था. […]

जामताड़ा : कृषि विभाग के सभागार में लैंपस अध्यक्षों के लिये इफको द्वारा ई-पॉश मशीन वितरण व एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें इफको के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार सिंह ने लैंपस अध्यक्षों को इफको के बारे में बताया. कहा कि इफको का गठन 03 नवंबर 1967 को किया गया था. यह देश का एक मात्र सबसे बड़े खाद उत्पादक कंपनी है.
लैंपस अध्यक्षों को ई-पॉश मशीन के बारे में बताया. कहा कि अब के बाद से खाद बिक्री में भी कैशलेस करना है. खाद में किसी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए ई-पॉश मशीन बहुत कारगर होगा. कहा कि सरकार के निर्देशानुसार एक जून से ही खाद की बिक्री की जानी है. ई-पॉश मशीन का व्यवहार करना है. मौके पर सहकारित विभाग के अधिकारी गण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >