दो घंटे तक जाम, परेशान रहा आम

मिहिजाम : रविवार रात्रि को मिहिजाम का मुख्य पथ दो घंटे जाम रहा, लेकिन इस जाम से निजात देने के लिए किसी को इसकी सुध नहीं आयी. संध्या करीब सात बजे हनुमान मंदिर रेल फाटक के करीब एक कार में तकनीकि खराबी आ जाने से धीरे-धीरे सड़क पर वाहनों का रैला लग गया. वाहन तो […]

मिहिजाम : रविवार रात्रि को मिहिजाम का मुख्य पथ दो घंटे जाम रहा, लेकिन इस जाम से निजात देने के लिए किसी को इसकी सुध नहीं आयी. संध्या करीब सात बजे हनुमान मंदिर रेल फाटक के करीब एक कार में तकनीकि खराबी आ जाने से धीरे-धीरे सड़क पर वाहनों का रैला लग गया. वाहन तो कुछ समय में ठीक हो गया, लेकिन एक बार जो सड़क पर जाम के हालात पैदा हुए

, इससे निजात पाने में राहगीरों तथा शहरवासियों को दो घंटे का समय लग गया. सड़क पर छोटी-बड़ी वाहनों को जमावड़ा लगा था. लोगों के पहले निकलने की आपाधापी में जाम नियंत्रित होने के बजाय बढ़ता जा रहा था. इस दरम्यान जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस का कोई जवान सड़क पर नजर नहीं आया.

पुलिस की संध्या प्रहर होने वाली गस्ती वाहन का भी दर्शन लोगों को नहीं हो रहा था. लोग अपने तरीके से वाहन के जाम को कम करने के प्रयास में जुटे थे. धीरे-धीरे वाहनों का रैला आगे बढ़ रही थी. जाम में कई बराती वाहन भी फंस गये थे. रात्रि करीब 9 बजे नगर पुलिस मौके पर पहुंचने पर जाम को पूरी तरह समाप्त कराया जा सका.

सड़क जाम से बुरी तरह प्रभावित है नगर का व्यवसाय : नगर में मुख्य पथ पर अक्सर रोजाना लगने वाले सड़क को नियंत्रित करने का कारगर उपाय नहीं हो पाया है. जाम से शहर का व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है. रोजाना संध्या प्रहर एक साथ दर्जनों की संख्या में मालवाही ट्रकों के आने-जाने से जाम की नौबत बनती है. सड़क जाम होने से नगर के बाजार में चित्तरंजन रेलनगरी में रहने वाले निवासी मिहिजाम के बाजार में आकर खरीदारी करने से परहेज करने लगे हैं. सड़क किनारे अपने दोपहिया वाहन कहां खड़ी करें. यह उनके लिए बड़ी समस्या है. दुकान के बाहर सड़क किनारे दोपहिया वाहन खड़ी रहने पर पुलिस दुकानदारों को फटकार लगाती है. ऐसे में दुकानदारों का कहना है कि उनकी क्या गलती है. ग्राहक भी इससे बचने का प्रयास करते हुए नगर के बाजार से परहेज करने लगे हैं. इससे बाजार के व्यवसाय को नुकसान होने लगा है.
स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों का कहना है कि प्रशासन को बाइपास सड़क का निर्माण कराना चाहिए. सड़क जाम बड़े मालवाही वाहनों के गुजरने से होता है. ऐसे में अन्य नगरों की तर्ज पर कानगोइ इलाके से शहरडाल रेल फाटक के बीच बाइपास सड़क का निर्माण कर देने से मालवाहक वाहनों को मुख्य बाजार इलाके से नहीं गुजरना पड़ेगा. इससे सड़क जाम के अलावा सड़क दुर्घटना पर भी नियंत्रण पाया जा सकेगा. साथ ही सड़क पर वाहनों के भारी दबाव कम होने से सड़क ज्यादा समय तक सुरक्षित रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >