मिहिजाम के सबडीहा के रहने वाले हैं महेश मोहली
गंभीर रूप से घायलावस्था में धनबाद किया गया था रेफर
जामताड़ा : मंगलवार को जामताड़ा थाना क्षेत्र के कोलाडाबर के पास हुए सड़क दुर्घटना में घायल बाइक चालक महेश मोहली की मौत बुधवार को धनबाद में इलाज के दौरान हो गया है. मंगलवार को घटित घटना के बारे में बताया जाता है कि मिहिजाम थाना क्षेत्र के सबडीहा निवासी महेश मोहली मंगलवार बाइक से मिहिजाम जा रहा था. इसी दौरान संतुलन बिगड़ने के कारण बाइक सड़क किनारे स्थित बिजली के खंभा से टकरा गयी. जिस कारण महेश मोहली गंभीर रूप से घायल हो गया था.
