मिहिजाम : चितरंजन रेलइंजन कारखाना में देशबंधु विद्यालय बालिका हिन्दी माध्यम का 66वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह विद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया. जी श्रीनिवास राव मुख्य कार्मिक अधिकारी इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. अनुराग अग्रवाल उप महाप्रबंधक ने इस समारोह की अध्यक्षता की.
जी श्रीनिवास राव मुख्य कार्मिक अधिकारी तथा अनुराग अग्रवाल उप महाप्रबंधक ने बालिकाओं को पुरस्कृत किया. इस अवसर पर देशबंधु विद्यालय बालिका हिंदी माध्यम के प्राचार्य यूके चटर्जी, स्कूल के शिक्षकगण, बालिकाएं तथा स्कूल के कर्मचारीगण उपस्थित थे. बालिकाओं द्वारा रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये.
