नारायणपुर : गोविंदपुर-साहेबगंज मुख्य मार्ग पर नतुनडीह गांव के समीप एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिसमें मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया़ घटना गुरुवार की संध्या करीब सात बजे की है़ ग्रामीणों के प्रयास से घायल को सीएसी नारायणपुर प्राथमिक इलाज के बात उसे धनबाद रेफर कर दिया गया है़
इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बोरवा निवासी दिनेश मरांडी अपने बजाज पल्सर जेएच21डी 4092 से नारायणपुर बाजार से घर जा रहा था़ इसी क्रम में दलदला मोड़ पर ठेला लगाने वाले बहादूर मंडल अपनी दुकान समेटकर घर वापस जा रहा था़ इसी क्रम में दो पहिया वाहन ने पीछे से ठोकर मार दिया़ दुकानदार अपनी ओर आ रही तीव्र गति वाहन को देखकर भागकर अपनी जान बचाने में सफल हुआ, लेकिन दो पहिया वाहन चालक गंभीर रुप से घायल हो गया. साथ ही ठेला के परखच्चे उड़ गये. पुलिस ने वाहन का जब्त कर लिया है़
