पेयजल के लिए मचा हाहाकार

प्रभात आपके द्वार . चापड़िया के मोहली टोला में फतेहपुर : प्रखंड के चापुड़िया पंचायत अंर्तगत मोहली टोला में प्रभात खबर आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित की गयी. कार्यक्रम में मुख्य रुप से पंचायत की मुखिया मेरीलता मरांडी तथा गांव के मदन मोहली, हिरालाल मोहली सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम में पहुंचकर ग्रामीणों ने […]

प्रभात आपके द्वार . चापड़िया के मोहली टोला में

फतेहपुर : प्रखंड के चापुड़िया पंचायत अंर्तगत मोहली टोला में प्रभात खबर आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित की गयी. कार्यक्रम में मुख्य रुप से पंचायत की मुखिया मेरीलता मरांडी तथा गांव के मदन मोहली, हिरालाल मोहली सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम में पहुंचकर ग्रामीणों ने अपनी अपनी समस्याओ को रखा, जिसमे कई समस्याओं का समाधान मुखिया ने ऑन द स्पोट किया. कहा कि इस भीषण गर्मी में टोला की एक भी चापानल ठीक नहीं है,
जिससे पेयजल के लिए माहामारी हो रही है. बताया कि हमलोग पेयजल के लिए चापुड़िया डाक बंगला स्थित चापानल से पानी लाकर प्यास बुझाते हैं. कहा कि इस टोला में लगभग 50 मोहली जाति के परिवार रहते हैं हमलोगों का मुख्य पेसा बांस का समान बनाकर बेचना है. इसी धंधे से हमलोगों की रोजी-रोटी चलती है.
कहा कि सरकार बुनकरो के लिए कई योजनाये चला रही है, लेकिन हमलोगों का आज तक फायदा नहीं मिला. कहा कि कई लाभुक ऐसे है जिनका 60 वर्ष उम्र पार हो जाने के बावजूद पेंशन नहीं मिला. इस टोला में कई लोग ऐसे हैं जिनका रहने के लिए घर नहीं है.
क्या कहते हैं ग्रामीण
निलकंठ मोहली ने बताया कि सरकार गरीबो के लिए कई योजनाऐ चलाती है. इसका लाभ हमलोगों को नहीं मिलता है. कहा कि मेरा उम्र 60 वर्ष पार हो गया. कई बार पेंशन के लिए आवेदन किये मगर लाभ नहीं मिला. जटलु मोहली ने कहा कि हमलोगों का मुख्य धंधा बांस का समान बनाकर बेचना है. इसी से रोजी-रोटी चलती है. सरकार द्वारा कुछ भी सहायता नहीं मिलता. सावित्री मोहली ने कहा कि टोला में तीन चापानल है. किसी चापानल से पानी नहीं निकलता है, जिसके कारण पेयजल के लिए काफी परेशानी होती है. कई बार शिकायत करने के बाद भी चापानल की मरमत्ति नहीं हुई. हिरा देवी ने कहा कि पंचायत चुनाव होने के बावजूद हमलोगों की दशा और दिशा में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है. हमलोग आज भी समस्याओं के साथ जीने को विवश है.
कुछ लोगों का पेंशन आवश्यक कागजात नहीं रहने के कारण स्वीकृत नहीं हो पाया है. जिसे जल्द ही स्वीकृत कराने के लिए भेजेंगे, पेयजल समस्याओ को लेकर विभाग को अवगत कराया जाएगा.
मेरीलता मरांडी, मुखिया.
जहां-जहां चापानल खराब है. उसे ठीक कराने के लिए प्रखंड के मिस्त्री क्षेत्र में घूम-घूम कर ठीक कर रही है. एक दो दिन में खराब चापानलो की मरम्मत्ति कर दिया जायेगा.
पंकज कुमार रवि, बीडीओ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >