साइबर क्राइम. तकनीकी सेली की मदद से आराेपित भतीजा गिरफ्तार
जामताड़ा : एटीएम की पिन पता कर चाचा के बैंक खाता से भतीजा ने 90 हजार रुपये उड़ा लिये. इस मामले में तकनीकी सेल की मदद से जामताड़ा पुलिस आरोपित को चितरा थाना क्षेत्र के बरमरिया गांव से गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध की जानकारी एसडीपीओ पूज्य प्रकाश ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर दी.
एसडीओ ने बताया कि बिंदापाथर थाना क्षेत्र के बामनकनाली गांव निवासी तीर्थ रजक ने जामताड़ा थाना में आठ अप्रैल को बैंक खाता से 90 हजार उड़ाने की शिकायत दर्ज करायी थी. इसके बाद मामले की जांच का जिम्मा पुलिस पदाधिकारी संतोष गोस्वामी को दी गयी. उन्होंने तकनीकी सेल की मदद से मामले का उद्भेदन किया.
जांच में पाया गया कि तीर्थ के मोबाइल में एप डानलोड कर पेटीएम के माध्यम रुपये उड़ाने की पुष्टी की गयी. पेटीएम में तीर्थ के भतीजा कुंदन रजक का नाम सामने आया. इसके बाद जामताड़ा पुलिस ने जाल बिछाकर कुंदन को चितरा थाना क्षेत्र के बरमरिया गांव से गिरफ्तार कर लिया.
कुंदन ने पूछताछ में बताया कि उसने चाचा के पर्स से एटीएम कार्ड लेकर उनकी ही मोबाइल पर एप डाउनलोड किया. इसके बाद पेटीउम से 90 हजार रुपये उड़ा लिये. एसडीपीओ पूज्य प्रकाश ने बताया कि जब मामला दर्ज करने के दरम्यान पीड़ित ने किसी ने फोन नहीं आने व किसी तरह का मैसेज नहीं आने की बात कही थी. उसके बाद भी 90 हजार रुपये बैंक खाते से उड़ा लिये गये. यह मामला पुलिस के लिए चुनौती बना गयी थी. आखिकार तकनीकी सेल की मदद से आरोपित तक पुलिस पहुंच गयी.
मामा घर में रह कर कुंदन कर रहा था पढ़ाई
कुंदन रजक चितरा थाना क्षेत्र के बरमरिया गांव में अपने मामा के घर रहता था. यहीं रहकर वह पढ़ाई करता है.अपने दोस्त से पैसा हैक करने का गुर सिखा था. उसके बाद आरोपित ने अपने चाचा के ही पैसा को हैक कर दिया.
जामताड़ा पुलिस ने तकनीकी सेल की मदद से किया गिरफ्तार
चितरा थाना क्षेत्र के बरमरिया गांव में पकड़ाया कुंदन
एटीएम पिन जानकर चाचा के ही मोबाइल पर ही डाउनलोड किया एप
आठ अप्रैल को दिया घटना को अंजाम
