जनसंवाद की बैठक में डीसी ने की कार्रवाई
जाामताड़ा : समाहरणालय में डीसी रमेश कुमार दूबे ने जनसंवाद की बैठक की. इस दौरान जनसंवाद में कुल 40 मामले आये. डीसी श्री दूबे ने सभी संबंधित विभाग को जनसंवाद के तहत आये मामला को शून्य करने का निर्देश दिया. कहा : जनसंवाद की शिकायत को गंभीरता से निष्पादन करें. अन्यथा शिकायत की संख्या बढ़ती जायेगी.
वहीं बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी रामनाथ प्रसाद लगातार कई बैठक से अनुपस्थित रहने पर वेतन बंद करने का निर्देश दिया. कहा : जिला सहकारिता पदाधिकारी का वेतन रोकते हुए जनसंवाद कोषांग को भी पत्र भेजा जायेगा. मौके पर डीडीसी कुमार मिथिलेश प्रसाद, एसी विधान चंद्र चौधरी, रामवृक्ष महतो, बीडीओ अमित कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
