29 को मुख्यमंत्री आवास का किया जायेगा घेराव

जामताड़ा : अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ जामताड़ा की बैठक शशि शेखर सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक के दौरान निर्णय लिया कि राज्य संघ ने शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर 29 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जायेगा. संघ द्वारा अनुकंपा पर नियुक्ति एवं मैट्रिक व इंटर योग्यताधारी शिक्षकों का ग्रेड वन […]

जामताड़ा : अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ जामताड़ा की बैठक शशि शेखर सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक के दौरान निर्णय लिया कि राज्य संघ ने शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर 29 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जायेगा. संघ द्वारा अनुकंपा पर नियुक्ति एवं मैट्रिक व इंटर योग्यताधारी शिक्षकों का ग्रेड वन का लाभ देने का मांग किया.

कैबिनेट द्वारा स्वीकृत उत्क्रमित वेतनमान पर लगी रोक को हटाया जाय. इन सभी 11 सूत्री मांगों को लेकर संघ द्वारा मुख्यमंत्री आवास के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. मौके पर संगठन मंत्री विद्यासागर, महासचिव महेश्वर घोष, बाल्मिकि कुमार, एसएम इमाम, राकेश कांत रौशन, अजय सिंह, विजय सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >