गायपाथर के मुखिया के नाम पर पीडीएस दुकान

जामताड़ा : कुंडहित के गायपाथर पंचायत के मुखिया वीरू मुर्मू दोहरे पद का लाभ ले रहे हैं. मुखिया के साथ-साथ वे जन वितरण प्रणाली के दुकानदार भी हैं. इसकी शिकायत जिप सदस्य सुभद्रा बाउरी ने एसडीओ एवं डीसी को आवेदन देकर की है. जिप सदस्य श्रीमति बाउरी ने कहा कि मुखिया वीरू मुर्मू का दुकान […]

जामताड़ा : कुंडहित के गायपाथर पंचायत के मुखिया वीरू मुर्मू दोहरे पद का लाभ ले रहे हैं. मुखिया के साथ-साथ वे जन वितरण प्रणाली के दुकानदार भी हैं. इसकी शिकायत जिप सदस्य सुभद्रा बाउरी ने एसडीओ एवं डीसी को आवेदन देकर की है. जिप सदस्य श्रीमति बाउरी ने कहा कि मुखिया वीरू मुर्मू का दुकान का लाइसेंस नंबर 01/2007 है.

दुकान भी मुखिया के नाम पर ही है. साथ ही उनकी पत्नी कालींदी मुर्मू के नाम पर अंत्योदय कार्ड है, जिसका नंबर 202003583463 है. कालींदी मुर्मू पूर्व मुखिया भी है. कहा : कई बार शिकायत की गयी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है. जिप सदस्य श्रीमति बाउरी ने कहा कि जल्द से जल्द इसकी जांच नहीं हुई तो वे धरना पर बैठेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >