जामताड़ा में ऑटो पलटने से चार घायल

जामताड़ा : व्यवहार न्यायालय जामताड़ा के समक्ष सोमवार सुबह एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण कुल चार लोग घायल हो गया है. हालांकि सभी का इलाज शहर के एक निजी क्लिनिक में किया जा रहा है. सोमवार को घटित घटना के बारे में बताया जाता है कि सुबह नारायणपुर की ओर से ऑटो संख्या […]

जामताड़ा : व्यवहार न्यायालय जामताड़ा के समक्ष सोमवार सुबह एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण कुल चार लोग घायल हो गया है. हालांकि सभी का इलाज शहर के एक निजी क्लिनिक में किया जा रहा है. सोमवार को घटित घटना के बारे में बताया जाता है कि सुबह नारायणपुर की ओर से ऑटो संख्या जेएच 10पी 7962 जामताड़ा जा रहा था. इस दौरान बाइक के बचाने के क्रम में ऑटो व्यवहार न्यायालय के मुख्य दरवाजे के समक्ष पलट गया, हालांकि तुरंत ही स्थानीय के लोगों के सहयोग से ऑटो को सीधा कर सभी सवारी को निकाला गया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच कर ऑटो और बाइक को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >