दिल्ली में बिकी दो बेटियां पहुंची जामताड़ा

जामताड़ा : अशिक्षित नाबालिग बच्ची को रोजगार दिलाने के नाम पर किये जा रहे मानव तस्करी का खेल जारी है. दिल्ली में व्यापारी के हाथों बेची गयी साहेबगंज और पाकुड़ की दो नाबालिग बच्ची को वर्तमान में जामताड़ा के महिला थाना में रखकर पूछताछ कर रही है. साथ ही दोनों बच्ची के परिजन से पुलिस […]

जामताड़ा : अशिक्षित नाबालिग बच्ची को रोजगार दिलाने के नाम पर किये जा रहे मानव तस्करी का खेल जारी है. दिल्ली में व्यापारी के हाथों बेची गयी साहेबगंज और पाकुड़ की दो नाबालिग बच्ची को वर्तमान में जामताड़ा के महिला थाना में रखकर पूछताछ कर रही है. साथ ही दोनों बच्ची के परिजन से पुलिस और बाल कल्याण समिति के सदस्य संपर्क करने में लगी हुई है.
पुलिस ये भी पता लगा रही है कि इस खेल में झारखंड के कौन-कौन से जिले के और कितनी नाबालिग बच्ची दूसरे राज्य में बेची गयी है. झारखंड के साथ-साथ जामताड़ा जिला में भी मानव तस्करी का खेल जारी है. पुलिस ने इससे पूर्व भी कई महिलाओं को दूसरे प्रदेश से उद्धार किया है. फतेहपुर थाना में भी पिछले वर्ष पुलिस ने एक मालती नामक आदिवासी महिला सहित एक पुत्र तथा एक पुत्री को हिमाचल प्रदेश से मुक्त करायी है. इसके अलावे बिंदापाथर थाना क्षेत्र से भी पुलिस ने दिल्ली से एक नाबालिग लड़की को गिरफ्तार किया है.
नहीं हो सका मेडिकल जांच
शुक्रवार को दोनों नाबालिग लड़की को मेडिकल के लिए जामताड़ा लाया गया था, लेकिन किसी कारण बस शुक्रवार को दोनों युवती का मेडिकल जांच नहीं हो पाया है एवं दोनों को महिला थाना जामताड़ा में पुलिस देख-रेख में रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >