सीएम का पुतला दहन

आक्रोश. शिबू सोरेन के खिलाफ सीएम द्वारा दिये बयान का विरोध जामताड़ा : शिकारीपाड़ा में सीएम रघुवर दास द्वारा झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के खिलाफ दिये गये बयान के विरोध में गुरुवार को जामताड़ा के झामुमो कार्यकर्ताओं ने इंदिरा चौक पर सीएम का पुतला दहन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी […]

आक्रोश. शिबू सोरेन के खिलाफ सीएम द्वारा दिये बयान का विरोध

जामताड़ा : शिकारीपाड़ा में सीएम रघुवर दास द्वारा झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के खिलाफ दिये गये बयान के विरोध में गुरुवार को जामताड़ा के झामुमो कार्यकर्ताओं ने इंदिरा चौक पर सीएम का पुतला दहन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कार्यकर्ताओं ने कहा कि शिबू सोरेन की ही देन झारखंड है. रघुवर दास बाहरी है. वह क्या जानेंगे झारखंड की रीति-रिवाज. सरकार तो सिर्फ राज्य की जनता की जमीन हड़पने का प्लान बना रही है. झामुमो किसी भी हाल में यह सफल नहीं होने देगा. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्यामलाल हेंब्रम ने कहा कि रघुवर दास की बात की कोई कीमत नहीं है.
गुरुजी को कभी पिता एवं गुरु कहकर संबोधित करते हैं तो कभी उनके खिलाफ गलत टिप्पणी करते हैं. राज्य के लिए शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन ने जो किया है वह किसी पार्टी के सरकार ने आज तक नहीं किया है. नाला विधायक रवींद्र नाथ महतो ने कहा कि जबसे भाजपा की
सरकार राज्य में बनी है, तबसे जनता परेशान हैं. जनता को सिर्फ एक ही डर बैठा हुआ है कि कब सरकार का माफिया और ऑफिसर आकर जमीन को हड़प लेंगे. भाजपा सरकार सिर्फ अपने स्वार्थ की दिशा में काम कर रही है, वहीं पुतला दहन से पूर्व पार्टी कार्यालय में बैठक जिलाध्यक्ष श्यामलाल हेंब्रम की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. इस दौरान शिबू सोरेन के खिलाफ की गयी टिप्पणी पर चर्चा की गयी. कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर सीएम गुरुजी से माफी नहीं मांगेंगे तो सड़क से लेकर सांसद तक आंदोलन करेंगे.
केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य अशोक मंडल ने कहा कि सरकार खुद ही राज्य के आदिवासी की जमीन हड़प कर आदिवासी का शोषण कर रही है. वह दूसरे पर क्या आरोप लगाते हैं. सीएम को झारखंड के न ही जनता की फिक्र है और न ही सीएम को राज्य के संस्कृति मालूम है. इस मौके पर रवींद्र नाथ दुबे, अशोक मंडल, प्रो कैलाश साव, इम्तियाज अंसारी, साकेत सिंह, अभिलाष मरांडी, कमल टुडू, बासुदेव मरांडी, महा प्रसाद दत्ता, दिनेश मुर्मू आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >