फतेहपुर : झारखंड मुक्ति युवा मोरचा के जिला उपाध्यक्ष चुनचुन यादव ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि सीएम रघुवर दास के बयान की निंदा की है. उन्होंने कहा कि झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने लड़ कर झारखंड राज्य लिया है. जब-जब झारखंडी पर अत्याचार हुआ है, उन्होंने आंदोलन छेड़ी है. लेकिन सूबे के मुख्यमंत्री द्वारा ऐसी बयानबाजी करना समझ से परे है.
उन्होंने कहा कि सीएम बोल रहे हैं कि आपलोग शिबू सोरेन को कब तक ढोओगे, लेकिन सीएम को ये याद होनी चाहिए कि इसी शिबू सोरेन के चलते झारखंड अलग हुआ है. जनता सब जानती है. यहां के लोगों के लिए हमदर्दी कौन रखता है. लिटृीपाड़ा उपचुनाव में जनता ने टेलर दिखा दिया है. अब जनता आने वाले विस चुनाव में बीजेपी को पूरा पिक्चर दिखा कर राज्य को लूटने से बचायेगी.
